UTTAR PRADESH फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताकर हिंदू संगठन ने की पूजा और तोड़फोड़
UTTAR PRADESH पुराने मकबरे को लेकर बढ़ा विवाद, हिंदू संगठनों ने किया ढांचे का दावा, इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

यह पूरा विवाद शिव मंदिर बनाम मकबरे को लेकर है| हिंदू संगठनों ने मकबरे के शिव और श्रीकृष्ण मंदिर होने का दावा किया है| मौके पर फिलहाल हिंदू संगठन के लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी है| हिंदू संगठन के लोग मकबरे में पूजा-पाठ करने के लिए यहां पहुंचे हैं|
https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNLH0FVN6I3/?hl=en
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नबाव अब्दुल समद के मकबरे को लेकर बवाल काफी बढ़ गया है| हिंदू संगठन सोमवार को उस मकबरे को तोड़ने पहुंचे हैं और उनका दावा है कि इस जगह पर हजारों साल पहले भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर था | हालांकि प्रशासन ने मकबरे की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन भीड़ के सामने सारे इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं|
यह पूरा विवाद शिव मंदिर और मकबरे को लेकर है| हिंदू संगठनों ने मकबरे के शिव और श्रीकृष्ण मंदिर होने का दावा किया है| मौके पर फिलहाल हिंदू संगठन के लोगों की भारी भीड़ जमा हो चुकी है| हिंदू संगठन के लोग मकबरे में पूजा-पाठ करने के लिए यहां जुटे हैं| प्रशासन इन लोगों को रोकने की कोशिश में लगा हुआ है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से सफलता नहीं मिली है|
https://www.facebook.com/share/1C4WAkVgxm/
सदर तहसील क्षेत्र स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को बीजेपी जिलाध्यक्ष ने मंदिर बताया था और इसी दावे के बाद से विवाद की शुरुआत हो गई| उन्होंने इस मकबरे को एक हज़ार साल पुराना ठाकुर जी और शिवजी का मंदिर बताया था | मंदिर के स्वरूप को बदलकर मकबरा बनाने का आरोप लगाया गया है|
हिंदू संगठनों ने मकबरे में कमल का फूल और त्रिशूल के निशान को मंदिर होने का सबूत बताया है| जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लिया है और फिलहाल मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है| मकबरा परिसर में हिंदू संगठन के लोग घुस चुके हैं और वहां बनी मजार पर तोड़फोड़ की गई है| इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई है|
https://x.com/chanakyalivetv/status/1954519212044464630
मकबरा परिसर में बनी मजार को हिंदू संगठनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है| मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौके पर जमा हो चुके हैं| इसके बाद डीएम और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और कानून व्यवस्था बनाने की कोशिश मे में जुटे हैं|


