• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

UTTAR PRADESH EC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

UTTAR PRADESHUTTAR PRADESH

UTTAR PRADESH EC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

UTTAR PRADESH अखिलेश ने फांदी बैरिकेडिंग, राहुल बोले- संविधान बचाने की लड़ाई

UTTAR PRADESH
UTTAR PRADESH

वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया और चुनावों में कथित “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। करीब 300 विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च किया। इस विरोध मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DNK_4LsRhCs/?hl=en

मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने “वोटर वैरिफिकेशन वापस लो” के नारे लगाए और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता का पालन न करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “सरकार हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र में जनता की आवाज़ दबाई जा रही है।”

प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोकने की कोशिश की, तो अखिलेश यादव खुद बैरिकेड फांदते हुए आगे बढ़े। इस दृश्य ने प्रदर्शन को और तेज कर दिया और माहौल गर्मा गया।

https://www.facebook.com/share/16TkghkZqc/

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस घटना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा:
“संघर्ष की पहचान- रुकना नहीं, टकराना है! जब हक़ की आवाज़ रोकने को बैरिकेड खड़े हों, तो समाजवादी पीछे नहीं हटते। बैरिकेड तोड़ते हैं, कूदते हैं, ललकारते हैं! आज अखिलेश यादव जी की छलांग सिर्फ़ लोहे पर नहीं थी, ये छलांग थी लोकतंत्र बचाने की कसम पर!”

इससे पहले संसद के दोनों सदनों में भी वोटर वेरिफिकेशन (SIR) प्रक्रिया को लेकर भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष का आरोप है कि SIR (Systematic Voter Verification and Information Updating) प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठता है। वहीं, सरकार और चुनाव आयोग ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1954517091203068081

फिलहाल दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

UTTAR PRADESH
UTTAR PRADESH

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें