• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAMMU जम्मू के डोडा में बादल फटा, 4 की मौत

ByNews Editor

Aug 26, 2025 #jammu
JAMMUJAMMU

JAMMU जम्मू के डोडा में बादल फटा, 4 की मौत

JAMMU 10 घर बहे; राहत-बचाव जारी, वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

JAMMU
JAMMU

जम्मू के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, ये मौतें किन इलाकों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DN0Da2DXmJB/

एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौत घर गिरने से हुई, जबकि दो की मौत लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में हुई है। बाढ़ में रिहायशी इलाकों और अन्य संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव का काम जारी है।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1960265559133598183

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित कर दी गई है। राज्य में दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। कई सड़कें और रेल सेवाएं ठप हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे भी बंद हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

https://www.facebook.com/share/1BEwCG15z5/

इससे पहले, किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त को बादल फटा था। इसमें 65 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 लोग अब भी लापता हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मचैल माता यात्रा के लिए पहुंचे कई श्रद्धालु, उनकी बसें, टेंट, लंगर और दुकानें बह गई थीं।

JAMMU
JAMMU

 

 

 

 

अन्य ख़बरें