• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बिजनौर तहसील में रिश्वत लेते हुए लेखपाल रविंद्र शर्मा गिरफ्तार

ByNews Editor

Dec 23, 2025

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए बिजनौर ब्यूरो चीफ
डॉ शाहनवाज़ की रिपोर्टें

बिजनौर तहसील में रिश्वत लेते हुए लेखपाल रविंद्र शर्मा गिरफ्तार। एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार। बिजनौर सदर तहसील का मामला

बिजनौर में लेखपाल रविंद्र शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लेखपाल पर आरोप है कि वह हीमपुर दीपा निवासी धर्मेंद्र से जमीन से संबंधित कार्य के लिए ₹5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया, जिसके बाद एंटी करप्शन की बरेली टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया और अपने साथ खाना कोतवाली शहर ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है इस कार्यवाही के बाद राजस्व विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है!