• Mon. Mar 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाकोट का लिया जायजा कलेक्टर ने

पूरा शिक्षा विभाग आपके लिए आया हैं किसी को कोई समस्या हो तो बताए
===
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाकोट का लिया जायजा
==)
जिला शिक्षा अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
===

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाकोट का जायजा लिया। इस दौरान छात्रों से संवाद किया। छात्रों से पूछा कही कोई दिक्कत हो तो बताओं, यहां पर जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जिले से आये हैं, आपको पढ़ाई के दौरान आ रही दिक्कत को दूर किया जाएगा। इस दौरान कक्षा 10 वी के तीरथ लोधी ने अंग्रेजी विषय मे आ रही दिक्कत के बारे में बताया तत्संबंध में शिक्षक से कहा रणनीति बना कर छात्रों को पढ़ाई कराई जाए ताकि छात्र पेपर में बेहतर करें। पूरा शिक्षा विभाग आपके लिए आया हैं किसी को कोई समस्या हो तो बताए, सभी ने एक स्वर में कहा कोई परेशानी नही हैं। संवाद के दौरान कक्षा 10 वी की देवकी अहिरवार ने पूछे गए प्रश्नों के सही सही जबाब दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी से कहा पेपर कॉपी से छात्रों को पेपर प्रेक्टिस करवाये जाएं ताकि बच्चों को गलती समझ आएगी और उन्हें सुधार की आवश्यकता रहेगी। बच्चों को पेपर के पहले की तैयारियां कराई जाए। मॉडल पेपर बनाये जाएं, जिससे छात्रों की अच्छे से तैयारी हो सके, परीक्षा जैसी परीक्षा दिलाई जाए। जिला शिक्षा अधिकारी से कहा विद्यालय में कक्षा 12 वी के लिए अर्थ शास्त्र विषय की व्यवस्था बनाई जाए इसके लिये दूसरे विद्यालय से शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाए।

विद्यालय के प्राचार्य से कहा बेंच की व्यवस्था आईटीआई से समन्वय कर मंगवा ली जाए, नए साल में जनवरी महीने में बच्चे बेंच पर बैठने लगेंगे।

#Damoh