• Mon. Mar 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह बाल दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया बाल पथ संचलन*

दमोह हटा में बाल स्वयंसेवकों के द्धारा निकाला गया पर संचालन

*बाल दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया बाल पथ संचलन*
आज 25 दिसंबर दिन गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर दमोह द्वारा बाल संचलन निकाला गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंचासीन माननीय नगर संघचालक डॉ विक्रांत सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुनील जैन एवं मुख्य वक्ता के रूप में भईयन कुमार जिला प्रचारक दमोह की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता द्वारा सभी बाल स्वयंसेबको को चार साहिबजादो की बलिदान गाथा पर प्रकाश डालते बताया गया। किस प्रकार धर्म की रक्षा के लिए दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी और इनके चार साहिबजादो ने देश धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, सभी बाल स्वयं सेवकों को बताया संघ की शाखा से कैसे व्यक्ति निर्माण होता है। खेल खेल में हम अपने तन को मन को सशक्त बनाते, शाखा के माध्यम से हम देश सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त करते है, भगत सिंह के उदाहरण देते हुए कैसे उन्होंने खेत में बंदूकें बोने का उदाहरण दिया किस प्रकार छोटे से बालक भगत सिंह में देश भक्ति बाल्य काल से ही जन्मी , उद्धरण देते हुए बताया कि किस प्रकार अभिमन्यु ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, आगे बताया संघ संस्थापक, डॉक्टर केशव राम बलीराम हेडगेवार बचपन से ही देश भक्त थे, उन्होंने अपने स्कूल में ही अंग्रेजी अधिकारी के आगमन पर देश भक्ति वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का उदघोष कराया, उद्बोधन के बाद शिशु मंदिर बस से बाल पथ संचलन की शुरूआत हुई जो बस स्टैंड, बैंक चौराहा, हॉस्पिटल चौक, घंटाघर, एवरेस्ट लाज, से होकर वापिस शिशु मंदिर में बाल पथ संचलन का समापन किया गया।