• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*पन्ना* में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती

*पन्ना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती*
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती आज पन्ना में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
प्रमुख वक्ताओं ने डाला जीवन पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रैकरा से श्री रमेश जी पटेल जी, श्री हरिश्चंद्र पटेल जी , गुनौर से श्री सेवालाल पटेल जी , महाराजपुर से श्री रंजोर सिंह जी,पन्ना से श्री अजय राय जी , सिरसी से श्री संतोष पटेल जी, सुनवानी से श्री रामकृपाल पटेल जी, श्री राज किशोर पटेल , अजयगढ़ से परसराम फौजी जी, ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने घोर सामाजिक विरोध के बावजूद महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए जो मशाल जलाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जहाँ समाज सुधार और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। 💐🙏