• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दुकानदारों एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना छठवें दिन भी जारी

एटा
जलेसर। ऑल इंडिया किसान यूनियन के सानिध्य में किसानों, मजदूरों एवं 28 दुकानदारों की समस्याओं को लेकर पालिका परिषद कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन छठवें दिन भी लगातार जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित 28 दुकानदार व किसान बेहद गरीब मजदूर हैं, जो खोखे व छोटी दुकानों के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी से गलत तरीके से आदेश प्राप्त कर लिया गया, जिसके चलते इन 28 परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने कहा कि यदि दुकानदारों को बेदखल किया गया तो किसान एवं मजदूर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज किसानों एवं मजदूरों द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन में अमन कुमार, रामबाबू, देवी रानी, बनवारी लाल, इसराइल, ओंकार सिंह, हबीब, हनीफ, इकबाल खान, साबिर खान, अजमेरी खान, अब्दुल रईस, राजू भाई, मुन्नालाल शर्मा, बजरंगी, प्रमोद कुमार, इलियास, आफताब खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।