GOLA KHIRI विधुत विभाग के कर्मचारी हुए बेलगाम। विधवा महिला की बेटियों से अभद्रता का आरोप
GOLA KHIRI मामला लक्ष्मणजती रोड राजेंदर नगर फीडर नंबर 5 के लाइन मैन रमेश का उपभोगता कुरेसा ने बताया उस्के घर में वह और उसकी 3 पुत्रीया रहती है घर में कोई पुरुष नहीं है लाइन मैन रमेश व उनकी टीम बिल चेक करने पहुंची जो उनकी बेटी ने दिखा दिया जिस पर कोई बकाया नहीं था फिर लाइन मैन रमेश ने घर के अंदर घुस कर चेकिंग करने की बात कही घर पर मौजूद दोनों पुत्रियों ने कहा की मेरी माँ आ जाए तब घर में घुस कर चेक कर लेना इतने में ही लाइन मैन रमेश व उनकी टीम उन बच्चियों पर भड़क कर बेटियों से अभद्रता करने लगी और बिना किसी वजह के कनेक्शन काट कर चले गये जिसके बाद जब उनकी माँ वापस आई तब उसने टीम को बुला कर अपने घर चेकिंग कराई जिसमे कुछ भी गलत नहीं पाया गया।पीड़िता कहना है की एक तो हम गरीब ऊपर से मुस्लिम देखते ही बिना किसी वजह के कनेक्शन काट दिया।एक तरफ बेटियों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार कड़े निर्देश जारी कर रही है वही गोला विधुत विभाग के लाइन मैन व उनकी टीम अभद्रता करती घूम रही है।पीड़िता ने बताया की एसडीओ गोला सहित कोतवाली गोला व एसपी को भेजेगी शिकायत करेगी कार्यवाही की मांग।
