• Wed. Mar 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बिजनौर जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे सभागार में मुख्य मंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्य से संबंधित बैठक आयोजित हुई

ByNews Editor

Jan 15, 2026

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए बिजनौर ब्यूरो चीफ

डॉ शाहनवाज़ की रिपोर्टें

बिजनौर -: 14 जनवरी, 2026:- जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे सभागार में मुख्य मंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्य से संबंधित बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निर्माण निगम द्वारा विलंब से शुरू किए गए कार्य के कारणों एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम धामपुर की अध्यक्षता में समिति गठित कर जांच के दिए आदेश

सीएम डैशबोर्ड पर डी रैंक प्राप्त होने पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को विभागीय रैंक में अपेक्षित सुधार लाने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये

उन्होंने पतासी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र को रोजगार उपलब्ध हो सके।

उन्होंने उद्योग विभाग की रैंक लगातार कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपयुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि ओडीओपी सहित अन्य बिंदुओं पर रैंक में सुधार लाने के लिए अपने विभागीय उच्च अधिकारियों से बात करें ताकि सीएम डैशबोर्ड पर रैंक में अपेक्षित सुधार लाया जा सके।

उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग करें और अपने-अपने विभागों की योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें और सीएम डैशबोर्ड पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करते हुए जिले को सीएम डैशबोर्ड पर टॉप टेन जिलों में लाने के लिए विशेष प्रयास करें

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण सीएम डैशबोर्ड को बहुत ही गंभीरता से लें और जो भी डाटा सीएम डैशबोर्ड पर फीड किया जा रहा है, उसकी एक बार गहनता के साथ जांच जरुर कर लें और सही डाटा ही पोर्टल पर अपलोड करे

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दिनकर भारती, जिला विकास अधिकारी सुश्री रचना गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री लक्ष्मी देवी एवं धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता आरईएस, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे!