• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बस्ती में ‘कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल’ से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख- बस्ती जनपद
दिनांक: 24 जनवरी 2026

बस्ती: जनपद में शनिवार को ‘कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुदृढ़ीकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G)’ जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो ग्रामीण भारत में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
शनिवार को जिले के तीन विकास खण्डों में कुल पांच चौपालों का आयोजन किया गया। पहला चौपाल सदर ब्लाक सभागार, दूसरा साऊँघाट ब्लाक सभागार, तीसरा पैडा चौराहा, चौथा मानिकचंद्र, और पांचवां गोरखर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चौपालों में बड़ी संख्या में किसानों, श्रमिकों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की।
अपने संबोधन में डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 किया गया है, जिससे किसानों और मजदूरों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
सहजानन्द राय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब गांव आत्मनिर्भर होंगे।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार की नई पहल ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ का हिस्सा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार गौतम, दुष्यन्त सिंह, दिलीप पाण्डेय, प्रत्युष सिंह, अंकुर वर्मा, सुनील सिंह, अखण्ड सिंह, विनय यादव, अमृत वर्मा, गिल्लम चौधरी, बालकृष्ण त्रिपाठी, रोली सिंह, कामेन्द्र चौहान सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें