• Sat. Mar 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में किया गया अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 5 फरवरी 2026

बस्ती : अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में किया गया किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त द्वारा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक बी0के0 पटेल, यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी आदि की मौजूदगी में करते हुए खेल प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दिया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी पुलिस कर्मियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, अपितु यह अनुशासन, टीम भावना, सहनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिताएँ पुलिस बल के विभिन्न इकाइयों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा एवं उत्साह को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे पूर्ण अनुशासन, खेल भावना एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जनपद एवं इकाई का नाम रोशन करें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक सुदृढ़ता अत्यन्त महत्वपूर्ण है, जो प्रत्यक्ष रूप से जनसेवा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। इस अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न पुलिस इकाइयों, थानों , कम्पनियों से उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं।

अन्य ख़बरें