• Tue. Feb 10th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

तमेहड़ी 7 फरवरी 2026 को बृद्धा आश्रम तमेहड़ी में शासन के निर्देशन के क्रम में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर डॉक्टर भरत भूषण के सफल संचालन एवं निर्देश पर एक कैंप का आयोजन किया

आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को बृद्धा आश्रम तमेहड़ी में शासन के निर्देशन के क्रम में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर डॉक्टर भरत भूषण के सफल संचालन एवं निर्देश पर एक कैंप का आयोजन किया गया कैंप में जिला क्षयरोग अधिकारी/जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉक्टर आर0के0 कन्नौजिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लाल जी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र वरुण, डॉक्टर शफी उर रहमान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,

जिसमें क्षय रोग टीबी की जांच, स्तन गर्भाशय ग्रीवा, मुख कैंसर की जांच, डायबिटीज हाइपरटेंशन की जांच, कुष्ठ के लक्षण,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा, आभा आईडी कार्ड बनाने की सुविधा के साथ दिल्ली सरकार से प्राप्त हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के द्वारा एक्स-रे टेक्निशियन राजकुमार गुप्ता,व डीआरए नाज़नीन द्वारा कुल 70 वृद्धि जनों का एक्सरे किया गया, तथा लैब टेक्नीशियन राजीव लोचन पांडे द्वारा संदिग्ध रोगियों को बलगम परीक्षण हेतु बलगम एकत्रित किया गया, अमित कुमार सिंह जिला समन्वयक एमसीडी के साथ एनसीडी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इमरान द्वारा समस्त मरीजों का एनसीडी परीक्षण किया गया स्टाफनर्स सुमन मिश्रा द्वारा शुगर एवं बीपी की जांच की गई फार्मासिस्ट गंगेश पांडे द्वारा दवा का वितरण किया गया, टीबी क्लीनिक के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार द्वारा टीबी की जांच व उपचार के बारे में बताया गया,के0के0श्रीवास्तव एन0एम0ए0, रविंद्र प्रसाद,एच0ई0 द्वारा सभी को कुष्ठ के लक्षण व निदान के बारे मे बताया गया टीबी क्लिनिक के जुबेर, सहजाद के साथ बृद्धा आश्रम के प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा,पंकज कुमार कसौधन, सूर्य लाल,आंधिका गुप्ता, योगेश जायसवाल, ललिता मिश्रा,रमेश कुमार, वनिता, सरिता, राजकुमारी,संजय सोनी, श्री प्रकाश शर्मा,अखिलेश कुमार, मीरा, दिनेश,शान मोहम्मद आदि द्वारा कैंप में सहयोग कर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाया गया,शिविर में कुल 70 लोगों का परीक्षण किया गया

SULTANPUR जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन

सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कादीपुर में अतिरिक्त कक्षा, कक्ष एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।*
सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहुंच मार्ग/सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा।*