• Tue. Feb 10th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील कादीपुर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील कादीपुर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*जिलाधिकारी महोदय द्वारा भू-अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से करने व की-सेफ्टी प्रोटोकाल का अनुपालन करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।*

तमेहड़ी 7 फरवरी 2026 को बृद्धा आश्रम तमेहड़ी में शासन के निर्देशन के क्रम में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर डॉक्टर भरत भूषण के सफल संचालन एवं निर्देश पर एक कैंप का आयोजन किया

 

सुलतानपुर 07 फरवरी/शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा तहसील कादीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोर्टरूम, मालखाना, राजस्व अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायिक कक्ष, संग्रह अनुभाग कक्ष, भूलेख अनुभाग कक्ष, कैश डायरी, पेशी पत्रावलियों, आईजीआरएस से सम्बन्धित पत्रावलियां, ईडब्ल्यूएस की पत्रावली, निर्वाचन पटल कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष, अनुसेवकों के स्टेब्लिशमेन्ट से सम्बन्धित पत्रावली, कर्मचारियों के सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि का अवलोकन कर जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुरानी फाइलों के रखरखाव, पुराने वादों, के निस्तारण की स्थिती, परिसर की साफ़ सफाई आदि के बारे में जायजा लिया गया। आई.जी.आर.एस.पर प्राप्त शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी। पटल सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या ऑनलाइन अपलोड कर हार्डकापी को संरक्षित किया जाता है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसडीएम न्यायालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वादों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने केस डायरी, पेशी पत्रावलियां आदि का अवलोकन किया, जो सही पायी गयी। उन्होंने भू-अभिलेखों का संरक्षण व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने भू-अभिलेखों व रिकार्ड रूम की चाभी आदि को की-सेफ्टी प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए संरक्षित करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता पंजीकरण कक्ष के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण से सम्बन्धित पत्रावलियों को व्यवस्थित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संग्रह अनुभाग के अन्तर्गत भू अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया। उन्होंने ग्रामसभावार अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की तथा रेण्डम एक ग्रामसभा के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया, जो सही पायी गयी। उन्होंने संग्रह अनुभाग के अन्तर्गत लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव के निर्देश दिये। इसी प्रकार तहसीलदार के न्यायालय कक्ष भी अवलोकन किया गया तथा पत्रावलियों के रखरखाव को सुव्यवस्थित ढंग करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व अभिलेखागार में बस्ते खुलवाकर रिकॉर्ड चेक किया तथा रिकॉर्ड की साफ़ सफ़ाई व व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को दिए। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की पुराने अभिलेखों का रखरखाव सावधानी से रखे, वादो के निस्तारण में दिए गए अंतिम अवसर का कड़ाई से पालन करे, बार बार अंतिम अवसर न दिया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

DAMOH कुंडलपुर पंचमकाल में आप गुरुदेव भगवान बनकर आए थे,24 तीर्थंकरों में तीर्थंकर बनने चले गए

सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कादीपुर में अतिरिक्त कक्षा, कक्ष एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण
सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।*
सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहुंच मार्ग/सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा।*