फिल्मी दुनिया में बैड मैन के नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर व्यक्तिगत जीवन में बहुत सज्जन और सरल व्यक्ति-राज्यमंत्री श्री पटेल
=
राज्यमंत्री लखन पटेल जी के नेतृत्व में एक दिव्य और भव्य टूर्नामेंट आयोजित किया गया-राज्यमंत्री श्री लोधी
=
यह सबसे बड़ा आकर्षण हैं, यह जरूरी हैं कि आप अपने आपको खेल गतिविधियों से जोड़ें-अभिनेता गुलशन ग्रोवर
=
फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर बटियागढ़ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल
==
जिले के बटियागढ़ में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल एवं फिल्मी दुनिया में बैडमेन के नाम से मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुये। अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ राज्यमंत्री द्वय ने खुली जीप में बैठकर क्रिकेट मैदान का राउण्ड लिया और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर राज्यमंत्री द्वय श्री लोधी एवं श्री पटैल ने पुष्पमाला, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ।
इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बटियागढ़ में चल रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर जी का आगमन हुआ और उनको देखने के लिए जनता उमड़ पड़ी। उन्होंने कहा राज्यमंत्री लखन पटेल जी के नेतृत्व में एक दिव्य और भव्य टूर्नामेंट आयोजित हुआ है। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
बैडमेन की ख्याति प्राप्त प्रसिद्व फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए इतनी दूर से आया हूँ। खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन से यहां खड़े व्यक्तियों को प्रोत्साहन मिल रहा हैं कि वे भी स्पोर्टस की तरफ जाएं। यह सबसे बड़ा आकर्षण हैं, यह जरूरी हैं कि आप अपने आपको खेल गतिविधियों से जोड़ें। यहां मैच और भी बढ़िया तरीके से होंगे फिल्मी अभिनेता, कलाकार आयेंगे। उन्होंने कहा सभी कलाकारों के प्रति आपका स्नेह और सम्मान देखने मिला हैं। अभिनेता श्री ग्रोवर ने कहा जिस प्रकार से यहां पर विकास हो रहा हैं, टूरिज्म से जुडे़ विकास भी हो रहे हैं। श्री ग्रोवर ने जनता की मांग पर फिल्म से जुड़े एक से बढ़कर एक डायलॉग सुना कर दर्शकों का शानदार मनोरंजन भी किया।
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा आज का दिन बड़ा गौरव का दिन है, आज का दिन बटियागढ़ के इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। मशहूर फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर जिन्होंने लगभग 400 बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है और जो ‘बैड मैन’ के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन वो बैड मैन सिर्फ फिल्मों में हैं, व्यक्तिगत जीवन में बहुत सज्जन और सरल व्यक्ति हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा अभिनेता श्री ग्रोवर विदेश में शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग कैंसिल करके, एक दिन के लिए, एक घंटे के लिए वह बटियागढ़ तक आए। मुंबई से चलकर जबलपुर और जबलपुर से बाय रोड (सड़क मार्ग) से यहाँ तक पहुंचे। उन्होंने अभिनेता श्री ग्रोवर का आभार व्यक्त किया और पूरे बटियागढ़ विकासखंड, पथरिया विधानसभा और सारी दमोह जिले की जनता का आभार माना । उन्होंने कहा अभिनेता श्री ग्रोवर ने सभी दर्शकों का उत्साहवर्धन किया और इस टूर्नामेंट में चार चाँद लगाए इसके लिये सभी जनता जनार्दन को नमन किया।
जिले के बटियागढ़ में आयोजित मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सदगुआ और चिरोला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चिरोला क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सदगुआ टीम ने 15 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरोला क्रिकेट क्लब की टीम ने दो विकेट से मैच जीता। और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम पटेल को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
#Damoh
