“ऑपरेशन विश्वास” के तहत एक माह के अंदर छतरपुर पुलिस द्वारा 110 गुमशुदा मोबाइल बरामद
वर्ष 2026 में अभी तक खोजे गए 211 मोबाइल फोन कीमत करीब 40 लाख रुपए
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत छतरपुर साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने विगत एक माह में 110 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पन्द्रह लाख रुपये है। बरामद मोबाइल ITal, Redmi, Motorola, Samsung, OnePlus, Vivo, Oppo, Redmi और Realme कंपनी के हैं।
पुलिस टीम ने इन मोबाइलों को केवल जिले से ही नहीं, बल्कि आंध्रप्रदेश, दिल्ली, महोबा, झाँसी, (उ.प्र.), सागर और पन्ना,निवाडी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से ट्रैक कर बरामद किया है। ये मोबाइल समाज के हर वर्ग—छात्रों, किसानों, मजदूरों और गृहणियों—के थे, जिनके लिए मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं बल्कि उनकी मेहनत की कमाई थी। विगत माह जनवरी में 110 मोबाइल फोन धारकों को वितरित किए गए थे। एक मोबाइल चोरी का प्रकरण थाना नौगांव अंतर्गत दर्ज हुआ था जिसमें आरोपी लक्ष्मी पाल उर्फ नाना निवासी अलीपुरा से मोबाइल बरामद कर विधिवत कार्यवाही की गई।
वर्ष 2026 में अभी तक कुल एक 211 मोबाइल फोन कीमत करीब 40 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं।
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक किशोर कुमार, आरक्षक धर्मराज, विजय सिंह, राजीव सिंह, मयंक यादव, अभय एवं जिले के सभी प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की भूमिका रही।
*जनसामान्य हेतु अपील*
छतरपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि आपका मोबाइल गुम होता है, तो परेशान न हों। आप निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ साइबर सेल या आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
आधार कार्ड (पहचान पत्र)
मोबाइल का बिल (खरीद रसीद)
मोबाइल बॉक्स/कवर की फोटो
मोबाइल गुम होने की तिथि और स्थान
वैकल्पिक संपर्क नंबर (Alternative Number)
नजदीकी थाने में की गई शिकायत की कॉपी
