• Sat. Feb 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बांदकपुर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा तैयार भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा तैयार भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई
==
भोजन निर्माण स्थल का किया गया निरीक्षण,मैजिक बॉक्स से परखी गई भोजन की शुद्धता
==
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं एसडीएम दमोह आरएल बागरी के मार्गदर्शन में बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक स्टाफ एवं श्रद्धालुओं सहित मंदिर समिति के कार्यरत कर्मचारियों को प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांच की गई।

बांदकपुर में श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कार्यरत संपूर्ण प्रशासनिक एवं पुलिस स्टाफ को निःशुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था की गई। बांदकपुर में श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के भोजन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। तैयार भोजन में पोहा, चाय, अरहर दाल, आलू मटर बैंगन सब्जी, पूरी, चावल, सलाद, फलाहारी सिंघाड़ पाक एवं साबूदाने की खिचड़ी की शुद्धता की मौके पर जांच की गई। मौके पर तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच मैजिक बॉक्स के माध्यम से की गई। उपरोक्त जांच में संपूर्ण तैयार भोजन एवं फलाहारी खाद्य सामग्री गुणवत्तायुक्त मानव उपयोग हेतु पाया गया।
#Damoh

अन्य ख़बरें