• Sat. Feb 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह आरक्षक श्री प्रदीप रैकवार के आकस्मिक निधन पर उनके नामिती को ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की दुर्घटना बीमा दावा राशि का भुगतान किया।

*मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए भारतीय स्टेट बैंक*
दमोह.मुख्य शाखा ने पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक श्री प्रदीप रैकवार के आकस्मिक निधन पर उनके नामिती को ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की दुर्घटना बीमा दावा राशि का भुगतान किया।स्वर्गीय श्री प्रदीप रैकवार, जो कि रनेह थाना में पदस्थ थे, का कुछ माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन के पश्चात बैंक द्वारा त्वरित प्रक्रिया अपनाते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दमोह में दावा राशि उनकी माताश्री श्रीमती सावित्री रैकवार को प्रदान की गई।यह राशि पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, दमोह मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक आशीष रावत भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए संचालित वेतन पैकेज एवं बीमा सुरक्षा योजना विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने दिवंगत आरक्षक के परिजनों को प्राप्त राशि का विवेकपूर्ण एवं दीर्घकालिक हित में उपयोग करने की सलाह भी दी.

अन्य ख़बरें