• Sat. Feb 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बांदकपुर क्षेत्र में अवैध शराब के विरूध्द की गई कार्यवाही*

*बांदकपुर क्षेत्र में अवैध शराब के विरूध्द की गई कार्यवाही*
दमोह.बांदकपुर सिध्दधाम क्षेत्र अंर्तगत शराब बिक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है.उक्त के तारतम्य में बांदकपुर क्षेत्र अंर्तगत अवैध शराब बिक्रय करने वाले व्यक्तियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान 17 फरवरी 26 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महिला ज्योति राय पति स्व. मुकेश राय उम्र 30 वर्ष निवासी दामादी मुहल्ला बांदकपुर के द्वारा अपने घर के सामने 21 पाव देशी पाव कीमती 2100 रूपये अवैध शराब लिये पाये जाने पर उक्त शराब को विधिवत जप्त कर थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 64/26 धारा 34 आबकारी एक्ट पंजीबद्द किया गया है. इसी प्रकार 18 फरवरी 26 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति एक मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 34 एमपी 7905 पर अवैध शराब लिये बांदकपुर तरफ जा रहा है.जो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को रोका गया.जिससे उसका नाम पता पूछे जाने पर अपने नाम विकास शिवहरे पिता उदल शिवहरे निवासी देशी शराब दुकान हिन्डोरिया का होना बताया गया आरोपी के पास पीछे मोटरसाईकिल की सीट पर एक बोरी में 100 पाव लाल देशी मसाला शराब रखा होना पाये जाने पर उक्त शराब कीमती 10000 रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपी विकास शिवहरे व शराब दुकान गद्दीदार देवेन्द्र तिवारी के विरूध्द अपराध क्रमांक 65/26 धारा 34 (1) 42 130(3) 177 आबकारी एक्ट पंजीबद्द किया गया है.

अन्य ख़बरें