• Wed. Feb 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत एक घायल,

औरैया में सहार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पूर्वा तरा गांव के सामने हुई। मृतक की पहचान कानपुर नगर के शाखा जनवारा निवासी 28 वर्षीय प्रद्युम सिंह पुत्र मलखान सिंह परमार के रूप में हुई है। घायल युवक निखिल पुत्र अरविंद कुमार (24), भी शाखा जनवारा का ही रहने वाला है। गांव के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर नवीन ने प्रद्युम सिंह को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पूर्वा सुजान से फालिस की दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के समय वे मोटरसाइकिल पर थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलते ही एसआई कुलदीप राजपूत और अब्दुल सत्तार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। वाहन की तलाश में जुटी पुलिस