बेला, 23 फरवरी।रविवार रात करीब दस बजे सड़क के गड्ढों के कारण एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। डिवाइडर से टकराने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इंद्रेश पुत्र रक्षपाल निवासी बलई, पोस्ट मकरंदनगर, कन्नौज तथा सुगहर सिंह पुत्र पाल निवासी नीमहार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेला में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की तत्काल मांग की है।
