• Wed. Feb 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह बस ऑपरेटर्स यूनियन की मांगों पर प्रशासन गंभीर- कलेक्टर श्री कोचर

बस ऑपरेटर्स यूनियन की मांगों पर प्रशासन गंभीर- कलेक्टर श्री कोचर
==मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
2 मार्च प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बस ऑपरेटर्स से विस्तृत चर्चा
===
आगामी 2 मार्च से प्रस्तावित बसों की हड़ताल के संबंध में कलेक्टर सुधीर कोचर ने दमोह के बस मालिकों से उनके द्वारा दिये गए मांग पत्र के संबंध में आयोजित बैठक में चर्चा की। कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष करण सिंह परिहार और सचिव समीम कुरेशी ने प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में दिए गए मांग पत्र पर विस्तार से बताया।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी बस हड़ताल 2 मार्च से शुरू की जा सकती है। श्री कोचर ने स्पष्ट किया कि बस ऑपरेटर्स की प्रमुख मांगें राज्य शासन से संबंधित हैं। अतः जिला प्रशासन द्वारा सभी मांगों को समुचित नियमानुसार निराकरण के लिए तत्काल राज्य शासन को पत्र के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है। बैठक के दौरान सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संभावित हड़ताल की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित की जायेगी।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यदि किसी कारणवश निर्धारित समय तक समाधान नहीं हो पाता है, तो जिला प्रशासन रेलवे एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, ताकि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होने बताया बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
#Damoh