• Wed. Feb 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

खनन पर एसडीएम की कार्रवाई चार ट्रैक्टर जब्त, अवैधमचा हड़कंप

औरैया। अवैध खनन के खिलाफ उप जिलाधिकारी अजय आनंद ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खनन में लगे चार ट्रैक्टरों को मौके से पकड़कर जब्त करा दिया। यह कार्रवाई औरैया सदर क्षेत्र अंतर्गत बरमूपुर रोड पर की गई, जहां लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।
बताया जा रहा है कि एसडीएम की टीम ने अचानक मौके पर पहुंचकर खनन में लगे ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। उप जिलाधिकारी अजय आनंद ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि लंबे समय बाद अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई देखने को मिली है।