• Thu. Feb 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह जिले में एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्ण, मतदाता सूची संशोधन रहेगा सतत

जिले में एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्ण, मतदाता सूची संशोधन रहेगा सतत
==
18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर करा सकते हैं नाम दर्ज
==
नाम कटने, संशोधन या विलोपन संबंधी शिकायतों पर अपील का प्रावधान
===

जिले में एस.आई.आर. मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस प्रक्रिया से संबंधित समस्त डेटा सार्वजनिक कर दिया गया है तथा अंतिम मतदाता सूचियाँ भी जारी कर दी गई हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि एस.आई.आर. एक विशेष अभियान था, लेकिन मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया सतत (निरंतर) चलने वाली है। आगामी अप्रैल–मई माह में पुनः मतदाता सूचियों का नियमित पुनरीक्षण किया जाएगा।

ऐसे नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए समय पर आवेदन प्रस्तुत करें।

यदि किसी मतदाता को यह प्रतीत होता है कि उसका नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटा दिया गया है, किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन के कारण नाम दर्ज नहीं हो पाया है, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु के बाद भी नाम विलोपित नहीं हुआ है, नो-मैपिंग की स्थिति बनी है जबकि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो ऐसी सभी स्थितियों में संबंधित व्यक्ति कलेक्टर कार्यालय में अपील प्रस्तुत कर सकता है।

अपील प्राप्त होने पर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। कलेक्टर न्यायालय की हैसियत से निर्णय पारित किया जाएगा। यदि आवेदक उस निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह आगे निर्वाचन आयोग में अपील कर सकता है, कि यदि अपील के परिणामस्वरूप नाम जोड़ने का निर्णय होता है, तो आगामी पुनरीक्षण में नाम जोड़ा जाएगा।

स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक निरंतर प्रक्रिया है, इसलिए नागरिकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अपील का मार्ग सदैव खुला है और पात्र मतदाता अपने अधिकार का उपयोग कर सकते हैं। जिलेवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची की जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय पर आवेदन अथवा अपील प्रस्तुत करें।
#Damoh