सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सिखू में अंत्येष्टि स्थल से मिट्टी में दबी मोटरसाइकिल बरामद होने के इलाके में मचा हड़कंप।
खेत में काम कर रहे ग्रामीण की नजर पड़ते ही पुलिस को दी गई सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस टीम। ग्रामीणों की मदद से जमीन में करीब 6 माह से दबी बजाज डिस्कवर बाइक को निकाला गया बाहर। नंबर प्लेट मिट चुकी, पुलिस ने कब्जे में लेकर चेसिस नंबर से मालिक की तलाश की शुरु अंत्येष्टि स्थल में बाइक दफन मिलने से उठे कई सवाल, पुलिस कर रही हर एंगल से जांच।
