उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत की अफवाहों के बीच औरैया जिले की मीना गैस एजेंसी बेला और गुरु कृपा गैस एजेंसी बाधमहू के गोदाम पर सिलेंडर पहुंचते ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस बल की मौजूदगी में सिलेंडर का वितरण किया गया। हालांकि, सरकार की गाइडलाइन के तहत बिना बुकिंग और ओटीपी नंबर के किसी को गैस सिलेंडर नहीं दिए गए। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर से बुकिंग नंबर नहीं लगने के कारण वे परेशान हैं। ग्राहकों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा, “गैस खत्म हो चुकी है, लेकिन बुकिंग का नंबर कैसे पता चले?”सरकार ने बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर शुरू किया है, मगर ज्यादातर ग्राहक इससे अनजान हैं। एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि केवल वैध बुकिंग वाले ग्राहकों को ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि कालाबाजारी पर रोक लगे और सभी को समय पर गैस मिल सके।
