बल्दीराय थाना क्षेत्र के समरथपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किनारे एक बाग में नीम के पेड़ से तार के सहारे रामनाथ (50) निवासी पीपर गांव का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।सोमवार शाम ग्रामीणों ने शव को देखा तो सूचना तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है,लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है !!बम्हनपुर -खीरी- गौपालक के बंगले से बाघ ने पांच बछड़ों को अपना निवाला बनाया ग्राम पंचायत बौधिया कला निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव के बंगले में घुसा बाघ ने रात करीब चार बजे बाघ आया और गायों के पास बंधे चार चार पांच दिन के बछड़े जिनको गायों ने चार दिन पहले ही इन गायों ने बच्चों को जन्म दिया था आज एक साथ ही पांच बछड़ों को

अपना निवाला बनाया जिससे गौपालक बहुत दुखी हैं गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर नहर के किनारे बने बंगले पर दिया घटना को अंजाम जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

