• Thu. Mar 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल में भीषण सड़क हादसा: कार और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

संभल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

 

जिसमें कार और टेम्पो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बहजोई की ओर से आ रही अर्टिगा कार और बबराला की तरफ से आ रहे टेम्पो के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेम्पो में करीब 10 सवारियां बैठी थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बाद में उपचार के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

औरैया दो बाइकों की भिंडत में मासूम समेत तीन घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान कार चालक ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

SULTANPUR अनिल नादान जी ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया