संभल जनपद में रामनवमी के पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों—कस्बा संभल, चंदोसी, बहजोई, हयातनगर और बबराला—में रामनवमी के जुलूस निकाले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 27 तारीख को खासतौर पर संभल और चंदोसी में भव्य जुलूस निकलेंगे, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। त्योहार रजिस्टर के आधार पर पहले की तरह इस बार भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
औरैया दो बाइकों की भिंडत में मासूम समेत तीन घायल
स्थानीय थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी की तैनाती भी की गई है, खासकर संभल और चंदोसी में अतिरिक्त बल लगाया गया है।
जुलूसों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, वहीं एलआईयू की टीमें भी लगातार सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर रखेंगी।
प्रशासन का कहना है कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
संभल में भीषण सड़क हादसा: कार और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, कई घायल
