औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्होसी में नवरात्रि की नवमी पर एक विशाल पारंपरिक मेले का आयोजन
विगत कई वर्षों से होता चला आ रहा है इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने पुलिस बल के साथ मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाईं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिले। क्षेत्रीय निवासी बड़ी संख्या में मेला घूमने और मल्होसी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े।
थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा।
मेले में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
SULTANPUR अनिल नादान जी ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया

