*समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों का किया गया औचक निरीक्षण।*
*जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति,आमजनमानस से अपील जरूरत के हिसाब से क्रय करें तेल,अनावश्यक स्टोर न करें।*
सुलतानपुर 26 मार्च/जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता व आपूर्ति के सम्बन्ध में जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी द्वारा हाजी पेट्रोल पम्प अमहट, एसडीएम बल्दीराय प्रवीन कुमार द्वारा सुंदरा देवी नंदौली पेट्रोल पम्प बल्दीराय, एसडीएम लम्भुआ प्रीति जैन द्वारा बीपी लि0 पम्प हनुमानगंज, शक्ति पेट्रोलियम पखरौली, ज्वाला फ्यूल्स शंकरपुर, शुक्ला तेल आपूर्ति केन्द्र लम्भुआ, उपजिलाधिकारी कादीपुर द्वारा खाटूश्याम फिलिंग स्टेशन गौर बीबीपुर व उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर द्वारा मां विंध्यवासिनी फिलिंग स्टेशन भट्टमई,जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एएस फिलिंग स्टेशन लक्ष्मीपुर,सत्यम पेट्रोलियम पयागीपुर,बजरंग ऑटोमोबाइल पयागीपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध पाया गया। सभी के द्वारा आम जनमानस/उपभोक्ताओं से अपील की गई कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। कृपया जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल/डीजल प्राप्त करें। किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दे भ्रामक खबरों से बचे, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारु बना रहे। उपभोक्ताओं का सहयोग इस व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
यदि डीजल व पेट्रोल प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर में स्थापित कन्ट्रोल रुप के मोबाइल नम्बर- 9120098526, 7800900041 व 9696282871 पर सम्पर्क करते हुए तत्काल अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।
SULTANPUR जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन
DAMOH कुंडलपुर पंचमकाल में आप गुरुदेव भगवान बनकर आए थे,24 तीर्थंकरों में तीर्थंकर बनने चले गए
