जनपद सम्भल में आज दिनांक 28 मार्च 2026 को पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह समझौता केंद्र की बैठक पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुई।
बैठक का संचालन नियमित काउंसलिंग परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को काउंसलर्स की मदद से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया।
बैठक में कुल 64 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 13 मामलों का निस्तारण किया गया। विशेष रूप से 4 परिवारों को आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार कराया गया। वहीं 6 मामलों में आवेदकों द्वारा रुचि न दिखाने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया तथा 3 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।
इस अवसर पर काउंसलर श्री अखिलेश अग्रवाल, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती बबीता शर्मा, कांस्टेबल शहजाद मलिक, महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलौत एवं महिला आरक्षी ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
