• Sat. Mar 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्भल पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील

सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के निर्देशन में सम्भल पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर गोष्ठियों का आयोजन कर आमजन को प्रतिबंधित सिंथेटिक, नायलॉन व शीशा-लेपित मांझे के उपयोग से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में ऐसे प्रतिबंधित मांझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है। इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सम्भल पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस प्रकार के प्रतिबंधित मांझे का न तो निर्माण करें, न भंडारण करें और न ही इसका प्रयोग करें। साथ ही, यदि कहीं भी ऐसे मांझे के निर्माण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, नजदीकी थाने या यूपी-112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अन्य ख़बरें