• Mon. Mar 30th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल के डीआईओ को कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने भेंट की पुस्तक, कविताओं की हुई सराहना

चंदौसी। क्षेत्र के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार के साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘बच्चों के मुख से’ संभल के जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) ब्रजेश कुमार को सादर भेंट की। इस अवसर पर साहित्यिक वातावरण में पुस्तक को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
जिला सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कवि ‘शिवांश’ के लेखन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तक में संकलित कविताएं न केवल सरल और सहज भाषा में हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और बाल मनोविज्ञान का सुंदर समावेश है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी रचनाएं विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई जानी चाहिए, जिससे उनमें रचनात्मकता और अच्छे संस्कारों का विकास हो सके।
कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने बताया कि उनकी यह पुस्तक विशेष रूप से बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी गई है, जिसमें उनके भाव, कल्पनाएं और सामाजिक मूल्यों को सहज शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें सकारात्मक दिशा देना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साहित्यप्रेमियों और पत्रकारों ने भी पुस्तक की सराहना की और इसे बाल साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस अवसर पर हर्षित भारद्वाज, प्रशांत कुमार, राजेश Kumar, जितेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह (डी.डी. न्यूज़), त्रिभुवन शर्मा (अमर उजाला) सहित जिला सूचना कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल साहित्यिक उत्साह और गरिमा से परिपूर्ण रहा।

One thought on “संभल के डीआईओ को कवि मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने भेंट की पुस्तक, कविताओं की हुई सराहना”

Comments are closed.