• Mon. Mar 30th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल, 30 मार्च। थाना बहजोई पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर खुर्द से धीमरवाड़ी जाने वाले मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू मिला। पूछताछ में उसकी पहचान जाकिर पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम सलारवाड़ी, थाना बहजोई के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 117/26 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट व 11 पब्लिक गुड्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मुन कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

One thought on “अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार”

Comments are closed.