सम्भल, 31 मार्च 2026 — पुलिस लाइन बहजोई, जनपद सम्भल में आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने समर्पण और ईमानदारी से विभाग की गरिमा को बढ़ाया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं:
पुलिस उपाधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (पुलिस कार्यालय)
उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) श्री रविपाल सिंह चौहान (पुलिस लाइन)
मुख्य आरक्षी श्री सीताराम (पुलिस लाइन)
आरक्षी श्री महेशचन्द्र मिश्रा (डायल 112)
फायरमैन श्री मुनेन्द्रपास सिंह (फायर स्टेशन
