संभल में ई-ऑफिस व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, प्रशासन ने तेज की डिजिटल पहल
1 मई से शत-प्रतिशत ई-ऑफिस लागू करने के सख्त निर्देश, छुट्टी की फाइलें भी अब ऑनलाइन चलेंगी
संभल। जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी संभल डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में ई-ऑफिस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने पर गहन चर्चा की गई।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अब सभी कार्यालयों में पारंपरिक फाइल प्रणाली को समाप्त करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक विभाग में शत-प्रतिशत कार्य केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही संपादित किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली को हल्के में न लिया जाए और इसे प्राथमिकता के आधार पर अपनाया जाए। साथ ही यह भी कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस प्रणाली को अच्छी तरह समझ लें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या कार्यगत समस्या उत्पन्न न हो।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब अवकाश से संबंधित फाइलें भी ई-ऑफिस के माध्यम से ही संचालित की जाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी प्रकार की फाइल ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही लाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट समय-सीमा तय करते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक सभी अधिकारी ई-ऑफिस प्रणाली की पूरी प्रक्रिया को समझ लें और उसका अभ्यास कर लें। इसके उपरांत 1 मई से हर हाल में ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के लाभों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिसमें समय की बचत, कागज की खपत में कमी, कार्यों की निगरानी में आसानी और पारदर्शिता में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने विभागों में अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके प्रति जागरूक करें और उन्हें प्रशिक्षित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उप जिलाधिकारी संभल निधि पटेल, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, नीतू रानी, रामानुज सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने पुनः सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस प्रणाली को सफल बनाने के लिए टीमवर्क के साथ कार्य करें और जनपद संभल को डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक आदर्श जनपद के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान

[…] […]