• Sun. Apr 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 03 अप्रैल 2026

बस्ती । पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग बस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु किया गया |

पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी कि अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह के संयुक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग बस्ती में 03 अप्रैल 2026 को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की उपस्थित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया जिसके प्रमुख बिंदुओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधान (जैसे-POCSO Act, Domestic Violence Act, Cyber Crime आदि), आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकें व आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों (जैसे-डायल-112, 1090-महिला हेल्पलाइन नंबर, 1930- राष्ट्रीय साइबर वित्तीय धोखाधड़ी,1073- सड़क दुर्घटना, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर, 181- महिला हेल्पलाइन नंबर आदि) का उपयोग, प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं (जैसे-मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन आदि) की जानकारी, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाव व सुरक्षित इंटरनेट उपयोग व सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के उपाय शामिल रहे|

पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक बस्ती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की थीम के अनुरूप बस्ती पुलिस, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है एवं उपस्थित छात्राओं से अपील किया गया कि, वे किसी भी प्रकार की असुरक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें एवं स्वयं को सशक्त व जागरूक बनाएं | कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से जागरूकता बढ़ाई | विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षिकाओं ने इस आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया | यह कार्यक्रम मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बस्ती जनपद में चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों, गांवों व विभिन्न संस्थानों में निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं |