• Thu. Mar 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

रायबरेली बीते दिनों ऊंचाहार क्षेत्र में हुई चोरी के संबंध में पुलिस अधीक्षक से वार्तालाप

रायबरेली।बीते दिनों ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।जिसका खुलासा ऊंचाहार पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।उक्त संबंध में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।उल्लेखनीय है कि चोरों ने बीती 11 सितंबर को ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भागीपुर गांव निवासी विनोद सिंह व शिव शरण सिंह के यहां देर रात लाखों की चोरी कर पुलिस को चुनौती दी थी।श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है।घटना के एक सप्ताह से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।साथ ही साथ बताया कि पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।इस मौके पर शैलेंद्र सिंह,राम भवन सिंह,छोटेलाल सिंह,भानु सिंह,जय नारायण सिंह,गोलू अग्रहरि,रमेश यादव,बबलू सिंह,देवेंद्र सिंह चौहान,राकेश मिश्रा,सुरेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *