• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BALRAMPUR संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला एमए छात्रा का शव

ByNews Editor

Dec 21, 2025 #balrampur

BALRAMPUR संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला एमए छात्रा का शव, पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी

BALRAMPUR

ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के BALRAMPUR एमएलके पीजी कॉलेज में राजनीति शास्त्र से एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय छात्रा कोमल गुप्ता का शव शनिवार शाम निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद कॉलेज परिसर व परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। सच्चाई सामने लाने के लिए छात्रा का मोबाइल फोन और नोटबुक कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और संपर्क सूची की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। सीओ सिटी ज्योतिश्री और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व पुलिस की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोमल 7 दिसंबर से ही निजी हॉस्टल में रह रही थी। साथी छात्राओं के अनुसार वह अंतर्मुखी स्वभाव की थी, कम बोलती थी और अक्सर किसी गहरी सोच में डूबी रहती थी। पुलिस ने यह भी कहा कि राजनीति शास्त्र जैसा विषय अत्यधिक तनावपूर्ण नहीं माना जाता, फिर भी छात्रा के मानसिक दबाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही बहराइच जिले के मिहींपुरवा बाजार निवासी परिजन मौके पर पहुंचे। बड़े भाई रमन गुप्ता और छोटे भाई अरविंद गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

रमन ने बताया कि चार भाई-बहनों में कोमल दूसरे नंबर पर थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। उन्होंने यह भी कहा कि कोमल परीक्षा को लेकर परेशान रहती थी। दोनों भाई बलरामपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इन सवालों में छिपा है आत्महत्या का राज
शहर में मौजूद भाइयों से कोमल ने कोई बात क्यों नहीं की? पढ़ाई या परीक्षा को लेकर कितना मानसिक दबाव था? नोटबुक में क्या लिखा है, क्या किसी परेशानी के संकेत हैं? मोबाइल में किन लोगों से आखिरी 36 घंटे में बातचीत हुई?हॉस्टल की सहपाठियों से उसका व्यवहार कैसा था? क्या किसी प्रकार का पारिवारिक, सामाजिक या व्यक्तिगत तनाव था? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड आने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट होगी। हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

अन्य ख़बरें