MAHAKUMBH -उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संगम में डुबकी लगाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महाकुंभ में हैं। यहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। योगी भी उनके साथ संगम घाट तक गए। योगी और उपराष्ट्रपति ने पक्षियों को दाना खिलाया।
आज महाकुंभ में 77 देशों के 118 डेलिगेट्स आए हैं। उधर, मेले क्षेत्र को नो व्हिकल जोन घोषित कर दिया गया है। इस सख्ती के बाद किसी के भी वाहन अंदर जाने पर रोक है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी इससे नाराज हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा- सुबह 7 बजे एक महिला महामंडलेश्वर की गाड़ी रोक दी गई। तुम्हारे कुछ लोग मेला खराब करना चाहते हैं। साधु संतों की सुरक्षा को कुछ हुआ तो कौन जवाबदेह होगा। भगदड़ की जो जांच कमेटी बनी है, वो मुझसे भी पूछे। मुझसे भी पूछा जाए, मैं जवाब दूंगा।महाकुंभ में हुई भगदड़ के चौथे दिन CM योगी वहां पहुंचे, जहां भगदड़ हुई थी। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से घटना की वजह पूछी। करीब 10 मिनट तक योगी वहां रुके। अफसरों से सवाल किए।


