• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जालौन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

ByAshok Mishra

Mar 1, 2026

जालौन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

जनपद जालौन से ब्यूरो हेड समीर मंसूरी की रिपोट

जनपद जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज अधिकारियों व कर्मचारियों का विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया

 

जनपद जालौन में एच्छिक एवं अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया वहीं कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रही वहीं समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की वहीं वक्ताओं ने उनके द्वारा विभाग को दी गई वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा कर्तव्यपरायणता और अनुशासन की सराहना की

आप को बता दें कि इस अवसर पर उप निरीक्षक भारत लाल गौतम रामनरेश सिंह रवीन्द्र कुमार और राजेश बाबू पाठक को सम्मानित किया गया अधिकारियों ने उनके योगदान को स्मरणीय बताते हुए कहा कि उनका अनुभव और सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी

इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि समारोह का समापन सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई और शुभकामनाओं के साथ किया गया

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

10 thoughts on “जालौन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित”

Comments are closed.