BANGKOK कंबोडियाई सैनिकों की फायरिंग में 9 थाई नागरिकों की मौत
जवाब में थाईलैंड ने सैन्य ठिकानों पर किया हमला, F-16 फाइटर जेट तैनात

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अब खुली जंग की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जबकि इससे पहले गुरुवार सुबह दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर भारी गोलीबारी हुई।
थाई सेना के अनुसार, इस संघर्ष में 9 थाई नागरिकों की जान चली गई, और 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि फायरिंग की शुरुआत थाई सैनिकों ने की।
थाईलैंड की सेना का दावा है कि कंबोडिया ने पहले एक ड्रोन तैनात किया और इसके बाद तोपों और BM-21 रॉकेटों से हमला किया। गोलीबारी सुरिन प्रांत और प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर के पास हुई, जो एक संवेदनशील सीमा क्षेत्र है।
तनाव बढ़ते ही थाईलैंड ने सीमा पर F-16 फाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं। इससे पहले 23 जुलाई को थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुलाया और कंबोडियाई राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
इस विवाद की जड़ 16 जुलाई को पड़ी, जब थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमा पर लैंडमाइंस बिछाने का आरोप लगाया था, जिसमें 4 थाई सैनिक घायल हो गए थे। तब से लेकर अब तक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, और अब मामला खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMSn1iNufh4/
https://www.facebook.com/share/v/16rqx93a6B/
https://x.com/chanakyalivetv/status/1947983851739099147

