JAIPUR जयपुर में सुलगती खौफनाक धमकी
सीएम ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की चेतावनी, खत में लिखा गया— अगले एक-दो घंटे में बड़ा धमाका होगा

जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
https://x.com/chanakyalivetv/status/1949010972288614712
शनिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल कर लिखा गया- एक से दो घंटे बाद सीएम ऑफिस और एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आया। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई, हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMZtVTaOcgb/?hl=en
एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमों ने छानबीन की। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है।
https://www.facebook.com/share/v/1B1WFkmdY3/


