• Tue. Jul 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

विकास खण्ड कूरेभार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज, एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

विकास खण्ड कूरेभार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज, एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबादविकास खण्ड कूरेभार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज, एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

लतानपुर सुलतानपुर जनपद के कूरेभार क्षेत्र के तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शनिवार की सुबह ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अता की गई। सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक दिखाई दी और नमाजी नए परिधानों में सजे हुए अपने-अपने नजदीकी मस्जिदों की ओर जाते नजर आए। नमाज अता करने के बाद लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।कूरेभार कस्बे की प्रसिद्ध बेलाल जामा मस्जिद सहित परवर, मुजेश, सेमरा, निदुरा, सेउर मुसहर और आसपास के अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कूरेभार की बेलाल जामा मस्जिद में नमाजियों की अधिक संख्या को देखते हुए ईद की नमाज दो शिफ्टों में अता कराई गई, ताकि सभी लोग आसानी से नमाज अदा कर सकें।

नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर भाईचारे और प्रेम का अनोखा दृश्य देखने को मिला। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया जगह-जगह लोग एक-दूसरे के घर जाकर भी ईद की शुभकामनाएं दे रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में ईद की खुशियां और रौनक बिखरी रही।ईद के मौके पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूरेभार थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी पूरे क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं कूरेभार कस्बे की व्यवस्था तेजतर्रार उप निरीक्षक राजेश यादव ने संभाली और पुलिस टीम के साथ लगातार निगरानी बनाए रखी।पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईद का त्योहार पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। त्योहार के इस अवसर पर हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिलजुल कर ईद का पर्व मनाया/

विकास खण्ड कूरेभार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज, एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
विकास खण्ड कूरेभार में शांतिपूर्वक अता हुई ईद की नमाज, एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

नवजात की मौत पर अस्पताल पर प्रशासन का शिकंजा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में इमरजेंसी गेट और रैंप नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ का ब्योरा व स्वीकृत मानचित्र तलब
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा