• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI शाह का बड़ा बयान

ByNews Editor

Jul 29, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI शाह का बड़ा बयान

पहलगाम हमले के तीन आतंकी ढेर — सुलेमान, फैजल और जिब्रान थे शामिल

NEW DELHI
NEW DELHI

लोकसभा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या पाकिस्तान द्वारा की गई। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए परमिशन दी और सेना ने पाकिस्तानी अड्डों को चूर-चूर कर दिया, मैं इस पर जवाब देने के लिए खड़ा हुआ हूं।

https://www.facebook.com/share/v/16nvbNzYkF/

उन्होंने कहा- पहलगाम में टूरिस्टों को धर्म पूछकर बर्बरता से हत्या की गई, इसकी घोर निंदा करता हूं। जो मारे गए हैं, उनके परिजन के साथ हृदय की गहराई से संवेदनाएं जताता हूं।

उन्होंने कहा कि कल (28 जुलाई) से सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों की चर्चा चल रही है। इस पर मुक्त चिंतन होना चाहिए। आगे घटना न हो, इस पर भी चिंतन होना चाहिए। मैं पूरे देश को ‘ऑपरेशन महादेव’ की जानकारी देना चाहता हूं।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMpR824MGrb/?hl=en

शाह ने कहा कल (28 जुलाई) ऑपरेशन महादेव में सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान तीन आतंकी एक संयुक्त अभियान में मारे गए। सुलेमान लश्कर का कमांडर था। इसके ढेरों सबूत हैं। अफगान और जिब्रान ए श्रेणी के आतंकी थे। ये तीनों पहलगाम हमले के आतंकी थे और तीनों मारे गए।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1950083279815897158

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार सुबह विपक्ष ने वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसद हाथ में पोस्टर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। सदन में सुबह 11 बजे से प्रश्न काल चला।

NEW DELHI
NEW DELHI

 

MUMBAI अनिल अंबानी पर ED का मेगा एक्शन

 

अन्य ख़बरें