• Fri. Oct 17th, 2025

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAIPUR मोदी से मिलीं वसुंधरा, दिल्ली में राजस्थान CM

ByNews Editor

Jul 29, 2025 #jaipur
JAIPURJAIPUR

JAIPUR मोदी से मिलीं वसुंधरा, दिल्ली में राजस्थान CM

JAIPUR धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति रेस गर्म

JAIPUR
JAIPUR

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को संसद भवन (दिल्ली) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इसके सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं।

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने से पहले संभावितों की लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम भी चला था। बाद में धनखड़ को उपराष्ट्रपति बना दिया गया था।

धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद राजस्थान में बीजेपी के लिए किसान कौम (जाट समुदाय) को साधना किसी चुनौती से कम नहीं है। माना जा रहा है कि प्रदेश में पैदा हुए इस सियासी संकट को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMm1Wk3tH_8/?hl=en

वसुंधरा को साधने की कवायद
वसुंधरा राजे प्रदेश की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इस बार पार्टी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था। अब धनखड़ के इस्तीफे के बाद पार्टी वसुंधरा के अनुभव का फायदा लेना चाहती है। राजे को प्रदेश में सर्वमान्य नेता माना जाता है। जाट समाज पर भी उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है।

पार्टी का मानना है कि अगर अगला उपराष्ट्रपति राजस्थान से बनता है तो उसमें राजे की मर्जी भी शामिल हो। उपराष्ट्रपति की दौड़ में राजस्थान के रहने वाले सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का नाम भी चल रहा है।

ओम माथुर और वसुंधरा राजे की अदावत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पार्टी के लिए राजे को साधना जरूरी हो जाता है। इसके साथ ही पार्टी में अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होना है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी वसुंधरा का नाम चला था।

https://www.facebook.com/share/v/1CjZHcfWjy/

वसुंधरा समर्थकों को उम्मीद
पीएम नरेंद्र मोदी और वसुंधरा राजे की इस मुलाकात को वसुंधरा समर्थकों की मांग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश में सरकार बने डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में भजनलाल कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी जोरों पर है। इस मुलाकात को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वसुंधरा अपने गुट के नेताओं को मंत्रिमंडल और राजनीति नियुक्तियों में तरजीह दिलाने और अन्य संगठनात्मक मुद्दों को लेकर लंबे समय से पीएम मोदी से मिलने का समय मांग रही थीं।

राजस्थान CM ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की
वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बीच सीएम भजनलाल शर्मा भी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहे। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की थी।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1949802549709537299

इस दौरान उन्होंने राज्य में कृषि, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, आवास और जल सहित विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं और प्रगति पर चर्चा की। सीएम का आज जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

JAIPUR
JAIPUR