• Wed. Jul 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सेमरी कस्बे में शांति व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त, प्रशासन रहा मुस्तैद

सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सेमरी में आगामी त्योहार चैत्र रामनवमी और ईद को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
यह पैदल गश्त उप जिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह जयसिंहपुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें थाना प्रभारी जयसिंहपुर प्रमोद कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिलाया।

सेमरी कस्बे में शांति व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त, प्रशासन रहा मुस्तैद
सेमरी कस्बे में शांति व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त, प्रशासन रहा मुस्तैद

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

नवजात की मौत पर अस्पताल पर प्रशासन का शिकंजा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में इमरजेंसी गेट और रैंप नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ का ब्योरा व स्वीकृत मानचित्र तलब
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा