• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BHIWANI HTET एग्जाम में हड़कंप

ByNews Editor

Jul 30, 2025 #BHIWANI
BHIWANIBHIWANI

BHIWANI HTET एग्जाम में हड़कंप

BHIWANI परीक्षार्थी ने DC की कार ठोकी, छात्रों को बेसिक सुविधाएं भी नहीं

BHIWANI
BHIWANI

हरियाणा टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) को लेकर 399 एग्जाम सेंटर्स में एंट्री शुरू हो गई है। 1,20,943 परीक्षार्थी लेवल-3 (PGT) का एग्जाम देंगे। 2:15 पर एग्जाम सेंटर्स के गेट बंद हो जाएंगे। पेपर 3 बजे से लेकर साढ़े 5 बजे तक चलेगा।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMVAadzSYlR/?hl=en

चरखी दादरी में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने जा रहे DC मुनीश शर्मा की गाड़ी को एक परीक्षार्थी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना मोड़ी गांव के पास हुई। परीक्षार्थी के पति फोन पर गूगल मैप पर लोकेशन देख रहे थे, जिससे उनका ध्यान भटक गया। DC ने एग्जाम में देरी होने के चलते उन्हें जाने दिया। साथ ही भविष्य में वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन DC की गाड़ी को नुकसान हुआ है।

https://www.facebook.com/share/v/1AYY8rHcSE/

वहीं झज्जर में दिल्ली से एग्जाम देने आई ज्योति ने कहा की पुलिस की टीम ने हमें अंदर बैग ले जाने से मना कर दिया। हमारे साथ कोई नहीं आया है, ऐसे में हम अपना सामान कहां रखेंगे। इसी तरह, सोनीपत में उत्तर प्रदेश से आए युवक को सूटकेस रखने की जगह नहीं मिली। रोहतक में एग्जाम सेंटर के पास खुली फोटोस्टेट की दुकान पुलिस ने बंद करवा दी।

कल, 31 जुलाई को लेवल-2 (TGT) का एग्जाम सुबह और लेवल-1 (PRT) का एग्जाम शाम को होगा। दोनों दिन मिलाकर कुल 4,05,377 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड ने 220 चेकिंग टीमें बनाई हैं।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1950190876031922583

BHIWANI
BHIWANI