• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI राहुल गांधी का वार

ByNews Editor

Jul 30, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI राहुल गांधी का वार

मोदी ने सीजफायर पर कुछ कहा तो ट्रम्प खोल देंगे सच्चाई, ट्रेड डील पर और बढ़ेगा दबाव

NEW DELHI
NEW DELHI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अगर पीएम मोदी सीजफायर पर बोलेंगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प खुल के बोलेगा। उनकी सारी सच्चाई बता देगा।’

राहुल ने कहा, ‘ट्रम्प सीजफायर पर लगातार इसलिए बयान दे रहा है, क्योंकि वो अपनी ट्रेड डील चाहता है। ट्रम्प ट्रेड डील को लेकर इनको (भारत) दबाएगा। आप देखना कैसी ट्रेड डील बनी है।’

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMXcQlYMNyB/?hl=en

इससे पहले, पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ट्रम्प का नाम लिए बिना कहा था कि दुनिया के किसी देश और नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने नहीं कहा था। पाकिस्तान के DGMO की गुहार लगाने के बाद सीजफायर हुआ।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब तक 26 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया। इसपर राहुल ने लोकसभा में कहा था, ‘अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/p/1BrYkAEpQp/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था- पाकिस्तान के DGMO ने गुहार लगाई, बस करो बहुत हो गया, अब और ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं। भारत ने पहले ही कह दिया था- हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया और ज्यादा करोगे तो नतीजे भुगतने तैयार रहना।

मैं आज दोबारा कह रहा हूं कि यह भारत की स्पष्ट और सेना के साथ मिलकर तैयार की गई नीति थी कि हमारा लक्ष्य क्या है। हमने पहले दिन ही कहा था हमारा एक्शन नॉन एक्सेलेटरी है। दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने नहीं कहा।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1950188181027959074

ऑपरेशन सिंदूर रात 1:05 बजे शुरू हुआ और 1:35 बजे हमने पाकिस्तान को फोन करके बताया कि हमने मिलिट्री ठिकानों पर हमला नहीं किया है। दो लोगों के बीच लड़ाई हो रही थी, एक आदमी ने दूसरे को सीधे जाकर यह बताया कि आपके पास लड़ने की पॉलिटिकल विल है ही नहीं आप लड़ना ही नहीं चाहते हो। हमने 35 मिनट में सरेंडर कर दिया।

NEW DELHI
NEW DELHI